Hardoi News: वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से परिवार में बनी रहती है एकजुटता

हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News: हरदोई में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। चर्चा में वरिष्ठजन सम्मान, उनकी समस्याएं और समाधान पर बात की गई। 90 वर्षीय महेश पाल सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदेव कुमार को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बुजुर्गों के अनुभवों के महत्व पर जोर दिया।

वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से परिवार में बनी रहती है एकजुटता
वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से परिवार में बनी रहती है एकजुटता

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से सनातन धर्म इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठजन सम्मान तथा वृद्धजनों की समस्याएं एवं उनका समाधान विषय पर वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका, उनकी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। 90 वर्षीय वयोवृद्ध महेश पाल सिंह निवासी अहिरोरी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदेव कुमार त्रिवेदी को वरिष्ठता सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. नरेश चन्द्र शुक्ल ने दोनों सम्मानित वरिष्ठजनों के जीवन वृत्त, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मशील, चरित्रवान, विनम्र और सदाचारी बताया। समिति के महामंत्री डॉ. ईश्वर चन्द्र वर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव से बच्चों को मार्गदर्शन मिलता है और परिवार में एकजुटता बनी रहती है।

समिति के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मस्वरूप पाण्डेय ने कहा कि बुजुर्ग नियमित दिनचर्या, स्वाध्याय, अध्यात्म और चिंतन-मनन को अपनाकर सुखमय जीवन बिता सकते हैं। डॉ. नरेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि संयुक्त परिवारों के विघटन और पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी से वृद्धों में असुरक्षा और अकेलेपन की भावना बढ़ी है। डॉ. शीला पाण्डेय ने गंभीर बीमारियों में बुजुर्गों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कवि सुशील कुमार वर्मा ने कविता के माध्यम से उनकी समस्याओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र नाथ अग्निहोत्री ने की। ईश्वर चन्द्र वर्मा ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से परिवार में बनी रहती है एकजुटता