संडीला को जिला बनाने को किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने संडीला में स्थानीय मुद्दों के लिए समाधान की मांग की। उन्होंने सड़क सुरक्षा, जल प्रदूषण और किसानों की मांगों पर जोर दिया।

संडीला को जिला बनाने को किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

संडीला। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संडीला को सौंपा। ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी (लखीमपुर खीरी) मोहम्मद अजहर सिद्दीकी के नेतृत्व में दिया गया। संडीला तहसील जिला मुख्यालय हरदोई से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसके कारण किसानों और आम नागरिकों को प्रशासनिक कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संगठन ने जनहित में संडीला को जिला घोषित किए जाने की मांग उठाई।

किसानों की मांग

संडीला-सदर बाजार मार्ग को गड्ढामुक्त कराने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित जल को बिना शोधन के नालों में छोड़े जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने कहा कि इससे पर्यावरण, जल स्रोतों, पशुओं तथा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इस पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। किसानों से संबंधित मांगों में कृषि पट्टों की निर्धारित अवधि पूरी कर चुके पात्र किसानों को संक्रमणीय भूमिधर का दर्जा दिए जाने की मांग भी शामिल रही। संगठन का आरोप है कि कई किसानों के नाम अब तक राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं किए गए हैं।

Voice of UP

अतरौली मार्ग और फुट ओवरब्रिज की मांग

ग्राम मीरनगर अजिगवां में संडीला-अतरौली मार्ग किनारे सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे हटाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित अस्पताल के पास मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के लिए फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी उठाई गई। मोहम्मद अजहर सिद्दीकी ने कहा कि संगठन द्वारा उठाई गई सभी मांगें किसानों और आम जनता के हितों से जुड़ी हैं तथा प्रशासन को इनके समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, सैयद दानिश अली, अली जाफर, मुकेश श्रीपाल उर्फ बाबू, शरीक महमूद, शमी अब्बास, राम प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मांग और सुरक्षा से संबंधित प्रश्नों का समाधान।

किसनों ने संडीला में किस तरह की मांग की?
किसानों ने संडीला में सड़क सुरक्षा, जल प्रदूषण और किसानों की मांगों पर जोर दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।