गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म दिवस गौरव दिवस के रूप में मनेगा
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 137वां जन्म दिवस 10 सितम्बर 2024 को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी ब्लाकों, तहसीलों, विद्यालयों और स्टेडियम में...

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के 137वें जन्म दिवस 10 सितम्बर 2024 को गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उनके चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से सभी ब्लाकों, उप जिलाधिकारियों से तहसीलों, जिला विद्यालय निरीक्षक से समस्त कालेजों एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से सभी बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी मंगल दलों द्वारा व जिला क्रीड़ा अधिकारी से कहा है कि स्टेडियम में 10 सितम्बर 2024 को भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जन्म दिवस भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन कराएं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


