
डिजिटल सुरक्षा को लेकर दी जानकारियां
Hardoi News - हरदोई में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने समारोह का शुभारंभ किया। कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया।
हरदोई। सुरक्षित एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के पर मंगलवार को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विकास भवन के सभागार में समारोह का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किया। कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं उनके स्टाफ के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानियाँ, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार प्रयोग, सभी कंटेंट को साझा न करना जैसे विषयों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
जागरूकता को प्रभावी बनाने हेतु प्रतिभागियों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। संचालन एवं समन्वयन हरि देव जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




