महापुरुषों को नमन, भव्य द्वारों व प्रतिमाओं का लोकार्पण

Feb 23, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त करने के लिए प्रभु श्रीराम द्वार और पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वार का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर, संत रविदास और संत गाडगे बाबा की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और सामाजिक संगठन उपस्थित रहे।

महापुरुषों को नमन, भव्य द्वारों व प्रतिमाओं का लोकार्पण

हरदोई। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से जिला पंचायत परिसर में प्रभु श्रीराम द्वार एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वार का लोकार्पण किया। साथ ही भारत रत्न डॉ.भीमराव रामजी अम्बेडकर, संत रविदास एवं संत गाडगे बाबा की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके अतिरिक्त जननायक मदारी पासी द्वार एवं रानी अवन्तीबाई लोधी द्वार का शिलान्यास भी हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल और अति विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने किया।

राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं हमें उनके आदर्शों और त्याग से प्रेरणा देती हैं। स्वागत द्वार केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि क्षेत्रीय गौरव और विकास के प्रतीक हैं। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिमाओं का अनावरण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा का नया अध्याय है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश, विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की। मंचासीन अतिथियों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिमाओं का अनावरण, नवनिर्मित द्वारों का लोकार्पण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निरंजन सिंह देव की प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार/सौंदर्यीकरण कार्य का अनावरण कर जनपदवासियों को समर्पित किया। शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश रामचंद्र कनौजिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती सागर, अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, प्रबुद्ध चिकित्सक, अधिवक्तागण एवं कई सामाजिक संगठनों उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।