माधौगंज में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

माधौगंज। ग्राम क्योंटी ख्वाजगीपुर निवासी विष्णुदयाल की पुत्री रुचि ने (20) शुक्रवार दोपहर घर के

माधौगंज में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

माधौगंज। ग्राम क्योंटी ख्वाजगीपुर निवासी विष्णुदयाल की पुत्री रुचि ने (20) शुक्रवार दोपहर घर के अन्दर कमरे में फांसी लगा ली। उसे लटका हुआ देखकर परिवार के सदस्य आनन-फानन उतारकर इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवती तीन बहनों में सबसे छोटी है एक भाई पिता के साथ मिलकर खेती किसानी का काम करके परिवार चला रहे हैं। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सब ठीक चल रहा था।

आत्महत्या का कारण अभी तक नही पता चल सका है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।