तेलियानी गांव में बगैर परमिट आम के हरे पेड़ों पर चला आरा
टड़ियावां क्षेत्र में वन विभाग और प्रशासन की सख्ती के दावों की पोल खुल गई है। सोमवार देर रात लकड़ी कटान माफिया ने प्रतिबंधित आम के पांच पेड़ काट दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद हरे पेड़ों की कटाई जारी है। वन दरोगा ने मामले की जांच की पुष्टि की है।

टड़ियावां। क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों के कटान होते ही वन विभाग और प्रशासन की सख्ती के दावों की पोल सामने आ गई है। हालांकि वन दरोगा ने मौके की छानबीन कर कार्रवाई की बात कही है। टड़ियावां थानाक्षेत्र के तेलियानी गांव में सोमवार देर रात लकड़ी कटान माफिया ने प्रतिबंधित आम के पांच पेड़ काट दिए। आरोप है कि बीते एक सप्ताह में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भी प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद आखिर किसके संरक्षण में आए दिन हरे पेड़ों पर आरा चल रहा है।
वन दरोगा अभय पटेल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। विभागीय टीम जांच कर रही है। दोषियों को चिह्नित करने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


