Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsIllegal Tree Cutting in Beniganj Investigation Launched After Complaints
सीतापुर मार्ग चौड़ीकरण में मानक से अधिक पेड़ काटे

सीतापुर मार्ग चौड़ीकरण में मानक से अधिक पेड़ काटे

संक्षेप:

Hardoi News - सीतापुर मार्ग चौड़ीकरण में मानक से अधिक पेड़ काटेसीतापुर मार्ग चौड़ीकरण में मानक से अधिक पेड़ काटेसीतापुर मार्ग चौड़ीकरण में मानक से अधिक पेड़ काटेसीत

Dec 24, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

बेनीगंज, संवाददाता। बेनीगंज प्रताप नगर से सीतापुर मार्ग चौड़ीकरण के तहत सड़क किनारे खड़े पेड़ों का निगम ठेकेदारों द्वारा कटान कराया गया। मनमानी की शिकायतें ग्रामीणों ने की थीं। आरोप है कि कटान के सबूत मिटाने के उद्देश्य से पेड़ों के ठूंठ और जड़ें भी तुरंत खुदवा दी गईं। अब जांच में खुलासे के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही वन रेंज कछौना के रेंजर विनय कुमार सिंह और संडीला एसडीओ अर्चना रावत ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि सड़क किनारे निर्धारित मानकों से अधिक पेड़ों का कटान किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीओ अर्चना रावत ने कहा कि जांच में कहीं-कहीं पर तय मानक से अधिक पेड़ काटे गए हैं। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं वन रेंज बेनीगंज के दरोगा सत्यम सिंह के अनुसार क्षेत्र में हरे-भरे वृक्षों के अवैध कटान को लेकर लगातार लोगों की मौखिक शिकायतें मिल रही थीं। इस पर रेंजर विनय कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि अवैध कटान की जो भी सूचनाएं मिली हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध कटान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे इसमें कितना ही बड़ा लकड़ी कारोबारी क्यों न शामिल हो। दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा।