नदी किनारे 63 बोरी सीप बरामद, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई जिले के बूदामऊ गांव में वन विभाग ने नदी से अवैध रूप से निकाली गई 63 बोरी सीपें बरामद की हैं। वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। बरामद सीपें सुरक्षित स्थान पर रखी गई हैं।

नदी किनारे 63 बोरी सीप बरामद, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में लोनार थाना क्षेत्र के बूदामऊ गांव में वन विभाग ने अवैध रूप से नदी से निकाली गई 63 बोरी सीप बरामद की हैं। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना लोनार में तहरीर दी गई है। वन विभाग की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बूदामऊ गांव के पास नदी से बड़े पैमाने पर सीप निकाली जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा निष्काम मिश्रा के साथ मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान नदी किनारे सीप से भरी 63 बोरियां पड़ी मिलीं। टीम ने सभी बोरियों को अपने कब्जे में लेकर उनकी गिनती की और मौके पर बरामदगी की कार्रवाई पूरी की। वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सीप निकालने वाले लोगों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी तलाश के बावजूद मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। सुरक्षा के मद्देनजर बरामद सभी 63 बोरियों को जसमई-खिरौना पौधशाला में सुरक्षित रखवा दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि नदी से अवैध रूप से सीप निकालना वन एवं पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन है। विभाग ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।