Hardoi News: रात भर किया खनन तो खेत में हो गया सात फुट गहरा गड्ढा, दो पर रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई के नस्योली गोपाल गांव में अवैध खनन का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें आरोपितों पर बिना अनुमति खेत से मिट्टी निकालने का आरोप है। इससे किसान को 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hardoi News: रात भर किया खनन तो खेत में हो गया सात फुट गहरा गड्ढा, दो पर रिपोर्ट

Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के नस्योली गोपाल गांव में खेत से जेसीबी और डंपरों से अवैध खनन कर मिट्टी निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नस्योली गोपाल निवासी भगवती पत्नी स्व. शिशुपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अन्य खातेदारों के साथ संबंधित गाटा संख्या की भूमिधर हैं और आपसी सहमति से खेती करते हैं। आरोप है कि तीन मार्च 2026 को उदयभान और बलवीर ने जेसीबी व डंपरों की मदद से उनके खेत से बिना अनुमति करीब सात फुट गहरी मिट्टी निकाल ली।

सुबह जानकारी होने पर विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित रात के समय लगातार अवैध खनन कर खेत की मिट्टी निकालते रहे। इससे पूरा खेत गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया। करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।