Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsIllegal Logging Villager Cuts Down Protected Trees with Alleged Forest Department Collusion
लकड़कट्टे ने बाग से छह हरे पेड़ कटवाए

लकड़कट्टे ने बाग से छह हरे पेड़ कटवाए

संक्षेप:

Hardoi News - सांडी, संवाददाता। बीते कई दिनो से एक लकड़कट्टे ने बाग में खड़े प्रतिबंधित प्रजाति के आधा दर्जन पेड़ो को काटकर वीरान कर दिया। ग्रामीण इसे वनविभाग की मिलीभ

Aug 21, 2025 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

सांडी। बीते कई दिनों से एक लकड़कट्टे ने बाग में खड़े प्रतिबंधित प्रजाति के आधा दर्जन पेड़ो को काटकर वीरान कर दिया। ग्रामीण इसे वनविभाग की मिलीभगत बता रहे है। गांव भौराजपुर में पुरवा के पास गांव निवासी कमलेश का आम का बाग था। ग्रामीणो के मुताबिक बीते कई दिनो से लकड़कट्टे ने आधा दर्जन से अधिक पेड़ो का कटान कर लकड़ी पार कर दी। कई पेड़ो की जड़ो पर आग जलाकर व मिट्टी डालकर कटान छिपाने के प्रयास किए। इसकी जानकारी रेंजर और एसएचओ को दी गई। मौके पर पहुंचे रेंजर ने टीम के काटे गए पेड़ो का सत्यापन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बारे में रेजर प्रत्यूश श्रीवास्तव ने बताया कि मौके की जांच की गई। बाग मालिक और लकड़कट्टे के खिलाफ कारवाही की जा रही है।