Hardoi News: भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, बारिश से मिली राहत
Hardoi News: हरदोई में गुरुवार को उमस भरी गर्मी का असर रहा, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के कारण तेज धूप में कुछ राहत मिली और बारिश की संभावना 68 प्रतिशत तक रही। किसानों ने बारिश का बेसब्री से इंतजार किया, क्योंकि फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है।
Hardoi News: हरदोई। जनपद में गुरुवार को दिनभर उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम में आए बदलाव और आसमान में छाए बादलों के कारण लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली। कुछ पलों के लिए तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में बारिश की 68 प्रतिशत संभावना बनी हुई है। इससे अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। हवा में नमी का स्तर 70 प्रतिशत रहने से उमस ने लोगों को परेशान किया। दिनभर चिपचिपी गर्मी के कारण आमजन बेहाल रहे। वहीं करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने वातावरण को कुछ हद तक राहत पहुंचाई, लेकिन उमस पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी।
मौसम में बदलाव का सबसे अधिक इंतजार किसानों को है। धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई बारिश के अभाव में प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने तथा किसानों को मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


