हिन्दू समाज में जाति का कोई स्थान नहीं: रविंद्र

Jan 13, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई में अखिल भारतीय हिन्दू एकता मंच द्वारा हिन्दू एकता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि रविन्द्र शुक्ल ने जातिवाद को समाप्त करने का आह्वान किया। कवियों ने काव्य पाठ किया और सभी को समरसता के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी। सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने की अपील की गई।

हिन्दू समाज में जाति का कोई स्थान नहीं: रविंद्र

हरदोई। मुख्य डाकघर के निकट अखिल भारतीय हिन्दू एकता मंच के तत्वावधान में हिन्दू एकता पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा व कृषि मंत्री रविन्द्र शुक्ल ने कहा कि सनातन धर्म ही एक मात्र धर्म है। हिन्दू समाज में जाति का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में जाति व्यवस्था नहीं थी। यहाँ देवत्व एवं राक्षस संस्कृति के बीच हमेशा संग्राम रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी आवाहन किया कि वे आज से ही आपस में रोटी का सम्बन्ध स्थापित करें। एक दूसरे के घर जाकर, बुलाकर भोजन करना प्रारम्भ करें, जिसके समाज में समरसता आ सके।

धर्म की रक्षा हेतु संकल्प भी कराया। कवि पवन प्रगीत ने 'एक गीत ऐसा भी लिखवा दे भाई, जिसमें हो खुशबू वतन की समाई राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। कवि अजीत शुक्ला ने "पावन सनातन धर्म में लिया जनम से सम्बन्धित काव्य पाठ किया। बेसिक शिक्षा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश यादव ने जाति विहीन समाज की स्थापना करने का आवाहन किया। प्रान्तीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू एकता मंच सियाराम शर्मा ने हिन्दू एकता पर बल देते हुए कहा कि हम सभी को एक जुट रहना है। एक दूसरे के पूरक के रूप में कार्य करें। एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना को आत्मसात करें तभी समाज को एक-जुट रखने की कल्पना साकार होगी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक सचिन मिश्रा ने पूर्व शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए संगठन का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया। जिला संयोजक ने भारतीय परंपराओं के सार्थक क्रियान्वयन एवं भविष्य की चुनौतियों पर पूर्व मंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में एकता ही हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए क्योंकि मनुष्य का धर्म मानवता है। मनोज कुमार मिश्र महासचिव हिन्दू एकता मंच ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी से अनुरोध किया कि वह समाज में सामाजिक समरसता के लिए कार्य करें। अनिल दीक्षित जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उपाध्यक्ष रामसागर, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसियेशन के मण्डलीय अध्यक्ष शैलेन्द्र झा, जनपदीय अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, प्रवीण मिश्रा, अजय कुमार, दिलीप शुक्ला जिला समन्वयक प्रशिक्षण, संतोष रावत जिला समन्वयक, बृजभूषण मिश्रा जिला समन्वयक, आशा वर्मा जिला समन्वयक, नीलेश सिह उपस्थिति रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsHindu Unity Seminar in Hardoi Emphasizes Social Harmony and Caste Abolition
;;
;