Hardoi News: जलभराव से खरीदारी प्रभावित, महिलाओं को परेशानी
Hardoi News: मल्लावां में मूसलाधार बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। इससे नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से महिलाओं को। स्थानीय निवासी ओंकार मास्टर ने सफाई की कमी का ज़िक्र किया और अधिकारियों से त्वरित जल निकासी की मांग की।

Hardoi News: मल्लावां। देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद कस्बे के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले लोगों की परेशानी रही। कस्बे के कई इलाकों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा है। पुरुष किसी तरह पानी से होकर बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन महिलाओं को घर से निकलने में अधिक परेशानी हो रही है। इससे महिलाओं में रोष है। कस्बा मोहल्ला निवासी ओंकार मास्टर ने बताया कि हर साल बारिश के दौरान इसी तरह जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।
नाली-नालों की नियमित सफाई न होने के कारण पानी की निकासी बाधित रहती है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से त्योहार के मद्देनजर जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। वहीं चेयरमैन पति रियाज ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था कराई गई है और कई स्थानों पर पानी निकालने का काम भी किया जा रहा है।


