ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईमुख्यमंत्री के आदेश पर भारी, भरखनी के खंड विकास अधिकारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर भारी, भरखनी के खंड विकास अधिकारी

मुख्यमंत्री के आदेशों का अनुपालन विकास खंड भरखनी के खंड विकास अधिकारी लिए मायने नहीं रखता। शायद इसीलिए वह ब्लॉक मुख्यालय पर रुकना पसंद नहीं करते। जबकि सीएम ने 4 दिसंबर को लिखित शासनादेश में बड़े...

मुख्यमंत्री के आदेश पर भारी, भरखनी के खंड विकास अधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईTue, 22 Jan 2019 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री के आदेशों का अनुपालन विकास खंड भरखनी के खंड विकास अधिकारी लिए मायने नहीं रखता। शायद इसीलिए वह ब्लॉक मुख्यालय पर रुकना पसंद नहीं करते। जबकि सीएम ने 4 दिसंबर को लिखित शासनादेश में बड़े अधिकारियों को मुख्यालय ना छोड़ने का फरमान जारी किया था। जिम्मेदार अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। आला अफसर भी इस ओर उदासीन हैं। इसीलिए मातहत शासन के निर्देशों को धता बताकर मनमानी कर रहे हैं।

ब्लॉक मुख्यालय पर अफसरों को रहने के लिए करोड़ों की जमीन पर लाखों रुपये से बनी आवासीय सुविधा भी उपलब्ध हैं। इसके बावजूद यहां के अधिकारी मुख्यालयों पर नहीं रुकते हैं। वे शहरों में अप-डाउन कर नौकरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन सुबह 11 बजे विकास खंड अधिकारी अपने कार्यालय पर आते हैं। भरखनी के तैनाती स्थल पर न अफसर के रुकने के कारण विभागीय कर्मचारी भी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। तमाम कर्मचारी कभी आते हैं कभी नहीं आते।

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अफसरों को दफ्तर में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने और समाधान करने का फरमान सीएम व डीएम ने दिया है। लेकिन इसका पालन आए दिन भरखनी ब्लॉक में नही होता है। मंगलवार को पहुंचे फरियादियों को ताला लटकता मिला। इससे कोई इंतजार करता रहा तो कोई बैरंग लौट गया।

खाली पड़ी रही अधिकारियों की कुर्सी

ब्लॉक भरखनी के खंड विकास अधिकारी का कार्यालय का मुख्य गेट सुबह 9:30 तक तालों से जकड़ा रहा। बीडीओे कहां गए है, कब आएंगे यह सूचना भी नही चस्पा थी। वही खंड विकास अधिकारी विद्याशंकर कटियार के ऑफिस की कुर्सी 10 बजे के बाद तक खाली पड़ी रही।

पटरी से उतरीं सरकारी

भरखनी ब्लाक मनरेगा से होने वाले कार्यों में काफी पीछे चल रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष मजदूरों को रोजगरा नहीं मिल रहा है। कई ग्राम पंचायतों में काम बंद है। प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य पूरा करने में भी ब्लाक क्षेत्र पीछे चल रहा है। अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी गरीब तबका वंचित हो रहा है।

डीएम, सीडीओ के सामने रखेंगे समस्या

भाजपा नेता गांगेश पाठक का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनदेखी करना गंभीर लापरवाही है। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से मांग करेंगे ताकि बीडीओ व अन्य स्टाफ ब्लाक में बने आवासों में रुके। जनता की समस्या सुनकर समाधान करे। भरखनी ब्लाक में अफसरों के ड्यूटी के वक्त गायब रहने की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

हवाहवाई हैं सीएम के निर्देश

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता कहते हैं कि मुख्यमंत्री के निर्देश हवाहवाई साबित हो रहे हैं। अधिकारी निरंकुश हैं। इसीलिए जमीनी स्तर पर आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। भाजपा नेताओं को भी जनता की कोई परवाह नहीं है। सत्ता पक्ष को खुश करके अधिकारी मौज कर रहे हैं। फरियादी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें