जन आरोग्य मेला में सर्दी का असर, मरीजों का हुआ इन्तजार

Jan 11, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - जन आरोग्य मेला जन आरोग्य मेला जन आरोग्य मेला जन आरोग्य मेला जन आरोग्य मेला जन आरोग्य मेला जन आरोग्य मेला जन आरोग्य मेला जन आरोग्य मेला

जन आरोग्य मेला में सर्दी का असर, मरीजों का हुआ इन्तजार

हरदोई, संवाददाता। जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं अब सुधरने लगी हैं। रविवार को मेले में सर्दी का असर दिखा। कहीं डाक्टर तो कहीं फार्मासिस्ट विलंब से पहुंचे। कई केंद्रों पर मरीजों का चिकित्सक इन्तजार करते रहे। वहीं मरीजों का कहना है कि जांच खानापूर्ति तक सीमित है। दवाओं की कमी और अधूरी जांच से धीरे धीरे लोगों ने आना ही कम कर दिया है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भवनाथ पांडेय ने बताया कि लगातार निगरानी कराई जा रही है। कमियां मिलने पर लोग लिखित शिकायत करें। समाधान कराया जाएगा। गौरी खालसा में आयोजित हुआ आरोग्य मेला कछौना। विकास खण्ड के ग्राम गौरी खालसा मे आरोग्य मेला आयोजित कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गयीं।

रविवार को गांव की न्यू पीएचसी पर आयोजित इस आरोग्य मेले के दौरान कई मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस मौके पर डॉक्टर मोनिका व फार्मासिस्ट समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नजर आए। कुछ मरीजों ने बताया कि कुछ दवाएं देकर ही लौटा दिया गया। मेले में 65 मरीजों का किया इलाज बेनीगंज। बेनीगंज पीएचसी में आरोग्य मेले में 65 मरीज पहुंचें। इनमें 35 पुरुष 30 महिलाएं उपस्थित हुईं। खांसी जुखाम, सिर दर्द जैसी बीमारियों की मरीजों को दवा दी गई। अस्पताल परिसर में 13 मरीजों की जांच की गई। अन्य सभी मरीजों को दवाए देकर सर्दी के मौसम में बचाव की जानकारी दी। डॉ.अलिजा रिजवी एवं डॉ.नरेंद्र कुमार सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। वहीं ब्लाक क्षेत्र के कुछ केंद्रों पर चिकित्सक 10 से 20 मिनट की देरी से पहुंचे। इससे मरीजों को इन्तजार करना पड़ा। हालांकि इस बारे में मरीजों ने शिकायत नहीं दर्ज कराई। ज्यादातर खांसी व जुकाम के मरीज निकले मल्लावां। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नसीरपुर में डॉक्टर विनोद ने मरीजों का चेकअप किया। 52 मरीजों में ज्यादातर खांसी, जुकाम, बुखार के आए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंज जलालाबाद में डॉक्टर अजय सोनी ने 65 मरीजों को इलाज किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरवावा पर डॉक्टर शैली निगम ने 55 मरीजों को दवाएं दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि खून की जांच, शुगर की जांच गंभीर मरीजों की होती हैं। इसके अलाव उनको एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा जाता है। डिप्टी सीएमओ डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले 57 पीएचसी केदों पर लगाए गए। प्रत्येक मेले का निरीक्षण भी अलग-अलग जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किया गया है। कहां पर क्या कमी मिली है। यह रिपोर्ट सभी अधिकारी सोमवार को सीएमओ को सौंपेंगे। मेले में जो भी कमियां सामने आएंगी उनका समाधान कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;