स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 220 ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरपालपुर, संवाददाता। विकास खंड की ग्राम पंचायत बेडीजोर के मजरा खैरुद्दीनपुर चैनसिंह में शनिवार को आयुष्मान केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 220 ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरपालपुर। विकास खंड की ग्राम पंचायत बेडीजोर के मजरा खैरुद्दीनपुर चैनसिंह में आयुष्मान केंद्र पर स्वास्थ्य मेला लगा। शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि यतीश कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद पाण्डेय ने फीता काटकर किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 220 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिए गए और बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई। ​ग्रामीणों ने ग्रामीणों आयुष्मान केंद्र के सीएचओ शिवम मिश्रा के कार्य की सराहना की हैं। कार्यक्रम में एचसीएल फाउंडेशन और स्कूल संस्था का भी विशेष सहयोग रहा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद पांडे ने ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी, वहीं प्रधान प्रतिनिधि यतीश कुमार ने खद्दीपुर चैन सिंह गांव को एक स्वस्थ और आदर्श गाँव बनाने का संकल्प लिया हैं।

इस अवसर पर बीपीएम मनोज तिवारी, मनोज बाजपेई, मुन्ना सिंह सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।