स्वास्थ्य शिविर में 144 बच्चों की जांच, 45 का टीकाकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - कोथावा के सविलियम स्कूल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने 144 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस शिविर में 45 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। डॉ. विपुल वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुछ बच्चों में खून की कमी और दांतों में कीड़े जैसी समस्याएं पाई गईं।

स्वास्थ्य शिविर में 144 बच्चों की जांच, 45 का टीकाकरण

बेनीगंज। विकासखंड कोथावा के सविलियम स्कूल, अटिया मझिगवां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का परीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. विपुल वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 144 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 45 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. विनीत वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण अभियान चलाया जाता है, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। जांच के दौरान कुछ बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) और दांतों में कीड़े जैसी समस्याएं पाई गईं।

प्रधानाध्यापक शिवमूर्ति त्रिपाठी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।