Hardoi News: एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारी से अभद्रता, धमकी दी

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कर्मचारी को अभद्रता का सामना करना पड़ा। कर्मचारी ने अधूरे प्रपत्रों को वापस करने की बात कही, जिसे लेकर कुछ बाहरी लोग धमकी देने पहुंचे। 4 जुलाई को रिंकू पंडित ने 10-12 लोगों के साथ आकर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।

Hardoi News: एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारी से अभद्रता, धमकी दी

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) कार्यालय के एक कर्मचारी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी गई। इस आरोप में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार कर्मचारी ने बताया कि कार्यालय में अधूरे प्रपत्रों और अपूर्ण अभिलेखों वाले आवेदनों को नियमों के अनुसार वापस कर ऑनलाइन आवेदन कराने की बात कही। इस पर कुछ बाहरी लोग अक्सर सरकारी कार्य में बाधा डालते और कर्मचारियों को डराते-धमकाते हैं। आरोप है कि 4 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे रिंकू पंडित नामक व्यक्ति पटल के अंदर आ गया।

कर्मचारी ने उसे काउंटर की खिड़की से आने के लिए कहा तो वह 10-12 लोगों के साथ पहुंच गया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि "मेरे हिसाब से नहीं चलोगे तो इस कार्यालय और जिले में नहीं रह पाओगे। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।