लहर लहर लहराए निशान मेरे श्याम धनी का
Hardoi News - हरदोई में श्री खाटू श्याम मंदिर के चारteenth वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवी देवताओं का नगर भ्रमण हुआ, जिसमें भक्तों ने नाच-गाकर उनका स्वागत किया। आयोजन में भव्य संकीर्तन का आयोजन 29 जनवरी को होगा, जिसमें प्रमुख संत और कलाकार भाग लेंगे।
हरदोई। श्री खाटू श्याम मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर बिन मांगे लोगो की झोलिया भरने वाले श्री खाटू श्याम, माँ की ममता बरसाने वाली दादी माँ रानी सती और लोगो के कष्ठ मिटाने वाले श्री सालासर महाराज तीनों देवी देवता आज आम लोगो को दर्शन देने और उनका हाल चाल जानने हरदोई भ्रमण पर निकले। श्री राम जानकी मंदिर से सुसज्जित रथों पर सवार नगर भ्रमण पर निकले तीनों देवी देवता लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा, पुलिस लाइन रोड, जिन्दपीर चौराहा होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। वहाँ यात्रा का विश्राम हुआ। अपने इष्ट देवी देवताओं के नगर भ्रमण पर निकलने पर श्याम प्रेमियों ने झूम कर नाच कर उनका स्वागत किया।
हाथो में लेकर निशान चला रे, लहर लहर लहराये रे निशान बाबा श्याम धनी का, ये निशान है खाटू वाले का, पलके ही पलके बिछायेंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे, सब झूमो नाचो वो आने वाला है के साथ हरदोई की जी म्यूजिक के भजन चौथा ये पाटोस्तव आया पर नाच गाकर अपने देवी देवताओं का स्वागत किया। जगह जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा की। भोग अर्पण किया। आयोजक श्याम ज्योति सेवा समिति ने बताया कि 29 जनवरी को शाम सात बजे से एक भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें वृदावन के प्रमुख रसिक संत चित्र विचित्र जी महाराज, राजस्थान से नेहा शर्मा व कानपुर से संदीप मस्ताना अपनी समधुर प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




