मानव सम्पदा पोर्टल से 794 चयन वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण

Apr 05, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण कर दिया है। विभाग के अ

मानव सम्पदा पोर्टल से 794 चयन वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण

हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान प्रकरणों का निस्तारण कर दिया है। विभाग के अनुसार विकास खंड स्तर से प्राप्त कुल 794 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इनमें प्राथमिक शिक्षक/शिक्षिका, प्रधानाध्यापक प्राथमिक, सहायक अध्यापक जूनियर और प्रधानाध्यापक जूनियर से जुड़े मामले शामिल थे। बीएसए डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से पोर्टल के माध्यम से किया गया है, जिससे संबंधित शिक्षकों को समय पर लाभ मिल सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।