Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsGroom Refuses Marriage After Bride s Odd Behavior at Ceremony
दुल्हन की हरकतें देख दूल्हे ने शादी से किया इनकार, बारात लौटी खाली हाथ

दुल्हन की हरकतें देख दूल्हे ने शादी से किया इनकार, बारात लौटी खाली हाथ

संक्षेप:

Hardoi News - पाली में एक शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन की अजीब हरकतें देखकर शादी से इनकार कर दिया। बारात का स्वागत धूमधाम से हुआ था, लेकिन दुल्हन की मानसिक स्थिति पर संदेह होने पर दूल्हा पीछे हट गया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि 15-20 दिन में दुल्हन ठीक होने पर शादी होगी।

Feb 09, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

पाली। धूमधाम से आई बारात उस समय बिना शादी लौट गई, जब जयमाला से पहले दुल्हन की हरकतें देखकर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक पंचायत हुई पर बात नहीं बनी। आखिरकार दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव देवहड़ा निवासी हरिपाल सिंह के बेटे भूपेंद्र से एक साल पहले तय की थी। छह फरवरी को तिलक हुआ था। आठ फरवरी को भूपेंद्र बारात लेकर पाली कस्बे के एक मैरिज लॉन पहुंचा। बारात आने पर स्वागत-सत्कार और द्वारचार की रस्म धूमधाम से हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जयमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और कुछ देर बाद दुल्हन भी आई। तभी दुल्हन अजीब हरकतें करने लगी। यह देखकर दूल्हे को उसकी मानसिक स्थिति पर शक हुआ। इसके बाद उसने वरमाला से पहले ही शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने तबीयत खराब होने और बुखार की बात कहकर दूल्हे को समझाने की कोशिश की पर दूल्हा नहीं माना। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी समझाया मगर दूल्हा तैयार नहीं हुआ। आखिरकार दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि यदि 15-20 दिन में लड़की की तबीयत ठीक होती है तो दोबारा बारात आएगी। वरना शादी में हुए खर्च और लेनदेन का आपसी समाधान किया जाएगा। तब तक दोनों पक्ष कहीं और शादी नहीं करेंगे। सुबह करीब पांच बजे दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर लौट गया। एसआई अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखापढ़ी में समझौता हो गया है। इसके बाद बारात वापस गई है।