
दूल्हा बने राम, सारा जग बाराती
Hardoi News - बिलग्राम कस्बे में रामलीला के तहत भव्य राम बारात निकाली गई। एक किलोमीटर लंबी इस बारात में श्रीराम दूल्हा बने और मुस्लिम समुदाय ने धार्मिक गीतों के साथ सौहार्द का माहौल बनाया। बारात में 18 झांकियां और हजारों लोग शामिल हुए। यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना।
बिलग्राम। बिलग्राम कस्बे में रामलीला आयोजन के तहत राम बारात निकाली गई। शुक्रवार की रात करीब एक किलोमीटर झांकियां और कई कार्यक्रमों से सजी राम बारात भव्यता के साथ निकली। रथ पर सवार श्रीराम दूल्हा बने और सड़क पर आस्था का सैलाब दिखा। आयोजित राम बारात में हिंदू मुस्लिम एकता का संगम दिखा। बैंड बजाते और आतिशबाजी बिखरते मुस्लिम समुदाय के लोग धार्मिक गीतों से सौहार्द का माहौल बनाते रहे। राम प्रदेश भर आए कलाकारों ने झांकिया पेश की। राम बारात में इस बार रथों के साथ 18 बड़ी झांकियां, बैन्ड के साथ रात सात बजे मंशानाथ कॉलेज से बारात उठी।
जैसे ही सड़क पर बारात पहुंची तो वैसे ही आसामान सतरंगी आतिशबाजी से नहा गया। बारात में शामिल होने के लिए बिलग्राम के अलावा गांवों से भी हजारों की संख्या में लोग शामिल होने आए थे। बारात, साण्डीरोड, चौराहा, सदरबाजार, पीपल चौराहा, बजरियां, इमामबाड़ा होते हुए रात को करीब एक बजे सुभाष पार्क पहुंची। वहीं पर रामजी की आरती कमेटी के महामंत्री रामसेवक यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव, प्रबन्धक नीरज सिंह, संयोजक धर्मेन्द्र यादव ने उतारी। उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, सैफ अली जाफरी, अनुज यादव, राजीव, सूरज यादव, बीपी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शिवम यादव,फारुख कुरैशी,अनिल कटियार,सहित तमाम लोग व्यवस्था देखते रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




