492 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ, एडीजी प्रवीण कुमार ने ली परेड की सलामी
हरदोई में रविवार को आरटीसी परिसर में 2025-26 के लिए रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। 492 रिक्रूट ने देश सेवा की शपथ ली। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पुरस्कार दिए। एसपी ने गोपनीयता की शपथ दिलाई और समारोह का समापन हुआ।
हरदोई। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी परिसर में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में 492 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ ली। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने परेड की सलामी लेकर टुकड़ियों का निरीक्षण किया। सुबह आठ बजे परेड कमांडर के नेतृत्व में टोलियां परेड स्थल पर पहुंचीं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आगमन पर उनका अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार के पहुंचने पर परेड की सुसज्जित टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया।
कदमताल, अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन देख मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त रहने का संदेश दिया।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।एसपी ने दिलाई गोपनीयता की शपथसमारोह के अंतिम चरण में एसपी ने सभी 492 रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इन्हें भी मिला स्मृति चिन्हसमारोह में एसपी अशोक कुमार मीणा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइंस आलोक राजनारायन, क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल समेत को डीजे प्रवीण कुमार के द्वारा स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इन अधिकारियों के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।उत्कृष्ट रिक्रूट हुए सम्मानितप्रशिक्षण अवधि में शारीरिक दक्षता, परेड, निशानेबाजी और अनुशासन समेत विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे जवानों में उत्साह देखा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


