Hardoi News: राम कथा से पहले निकली भव्य कलशयात्रा
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: बेनीगंज में शुक्रवार से शुरू होने वाली श्रीराम कथा के आयोजन से पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। चारों प्रमुख मार्गों पर ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा निकली, जिसमें महिलाएं पीले वस्त्रों में कलश लेकर शामिल हुईं। 11 वर्षीय अनुष्का पाठक कथा का वाचन करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई है।

Hardoi News: बेनीगंज। शुक्रवार से शुरू होने वाली श्रीराम कथा के आयोजन से पहले गुरुवार को चारों प्रमुख मार्गों पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा आसपास के मंदिरों तक पहुंची। पीले वस्त्रों में महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे चल रही थीं। बच्चों और बुजुर्गों में भी उत्साह रहा। जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष गूंजते रहे। कथा व्यास 11 वर्षीय अनुष्का पाठक कथा का वाचन करेंगी। आयोजकों के अनुसार उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। प्रतापनगर चौराहा क्षेत्र को लाउडस्पीकर, माइक और झंडों से सजाया गया है। संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली।


