
पीएम आवास के नाम पर धन वसूली करने वालों से रहें सतर्क
Hardoi News - शाहाबाद, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही धनराशि के नाम पर अवैध वसूली करने वालों को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने लाभार्थि
शाहाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही धनराशि के नाम पर अवैध वसूली करने वालों को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने लाभार्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कहा आवास पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए किसी को भी कोई पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत इन दिनों पात्र लाभार्थियों को किस्त की धनराशि जारी की जा रही है। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा लाभार्थियों से अवैध रूप से पैसे मांगने की शिकायतें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, बिचौलिये और दलाल योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलने का प्रयास कर रहे हैं।
शिकायतें मिलने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नगर क्षेत्र में मुनादी कराकर आमजन को सचेत किया है कि कोई भी लाभार्थी किसी व्यक्ति को पैसे न दे। सूचना में कहा गया है कि सरकार द्वारा दिया जाने वाला आवास पूर्णतः निःशुल्क है। यदि कोई व्यक्ति पैसा मांगता है तो इसकी तत्काल सूचना नगर पालिका कार्यालय या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन लेखपाल व पालिका कर्मियों की जांच के बाद ही किया जाता है। यह कदम लाभार्थियों को दलालों और बिचौलियों से बचाने के लिए उठाया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति अवैध धन उगाही न कर सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




