Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsGovernment Takes Strict Action Against District Welfare Officer for Irregularities in Poverty Alleviation Schemes
जीरो पावर्टी व पीएम आदर्श ग्राम योजना में लापरवाही पड़ी भारी, समाज कल्याण अधिकारी निलंबित

जीरो पावर्टी व पीएम आदर्श ग्राम योजना में लापरवाही पड़ी भारी, समाज कल्याण अधिकारी निलंबित

संक्षेप:

Hardoi News - जीरो पावर्टी व पीएम आदर्श ग्राम योजना में लापरवाही पड़ी भारी, समाज कल्याण अधिकारी निलंबित

Jan 09, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। गरीबों और वंचितों के लिए चलाई जा रही जीरो पावर्टी योजना तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में गंभीर गड़बड़ियों का मामला सामने आने पर शासन ने सख्त कदम उठाया है। योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ न दिलाने, आंकड़ों में भारी अंतर और प्रशासनिक लापरवाही पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त पटेल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्यवाही जनपद के प्रभारी व समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर की गई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य से संचालित जीरो पावर्टी योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1219 परिवार पात्र पाए गए थे, लेकिन इनमें से केवल 116 परिवारों के आवेदन ही पोर्टल पर दर्ज किए गए।

इससे सैकड़ों पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित रह गए। वहीं, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों से संबंधित आवश्यक सर्वे फॉर्म समय पर प्राप्त नहीं कराए गए, जिससे योजना की प्रगति प्रभावित हुई। जनपद में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय चठिया धनवार एवं कछौना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर की तैनाती के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता फर्म के चयन में भी अनियमितताएं पाई गईं। निविदा प्रक्रिया की फाइल लगभग दो माह की देरी से तैयार की गई और पात्र व अपात्र फर्मों की गलत जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी गई। जनसमस्याओं के समाधान हेतु आयोजित समाधान दिवस के संचालन में भी लापरवाही सामने आई। बताया पूरे मामले की जांच के लिए शासन स्तर से उप निदेशक जे. राम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;