Hardoi News: हरदोई में 11 करोड़ रुपये से बनेंगे सात पुल, दो करोड़ मिले

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: हरदोई जिले में राज्य योजना ग्रामीण के तहत लघु सेतु और पहुंच मार्ग बनाने के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से सात छोटे पुल और पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे, जिससे एक लाख से अधिक ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

Hardoi News: हरदोई में 11 करोड़ रुपये से बनेंगे सात पुल, दो करोड़ मिले

Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य योजना ग्रामीण के तहत जिले में लघु सेतु व पहुंच मार्ग बनाने के लिए प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 11 करोड़ 83 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सात छोटे पुल पुलियां व पहुंच मार्ग बनेंगे। इसके लिए पहली किश्त में दो करोड़ 36 लाख 76 हजार रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। एक लाख से अधिक ग्रामीणों को पुल व पुलिया बनकर तैयार होने के बाद आने-जाने में राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में 10 से 15 किमी तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा。

पुलों और पहुंच मार्गों की लागत

बीएनएन मार्ग से जरेला संपर्क मार्ग के चेनेज 2700 पर आरसीसी पुलिया के लिए लागत 139.21 लाख के सापेक्ष 27.84 लाख रुपये, खैरुद्दीनपुर बेरिया नजीरपुर लोकईयापुरवा मार्ग के किमी चार से झरियनपुरवा होते हुए नेकपुर मार्ग के किमी तीन में बरसाती नाले पर आरसीसी पुलिया के लिए 176.40 लाख के सापेक्ष 35.28 लाख रुपये, बीपी मार्ग से बाण संपर्क मार्ग के किमी चेनेज 1100 पर लघु सेतु के लिए 57.22 लाख के सापेक्ष 11.44 लाख रुपये, काल्हामऊ से गौरा संपर्क मार्ग के किमी 1 में डिगरी नाले पर लघु पुल के लिए 99.43 लाख के सापेक्ष 19.89 लाख, प्रताप नगर पुलिस चौकी से ढपरापुर गांव के मध्य लघु सेतु व अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए 314.41 लाख के सापेक्ष 62.88 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है।

अन्य निर्माण कार्य

इसी तरह सेमरामऊ से महरूनिया के मध्य बेहटा नाले पर पुल व पहुंच मार्ग के लिए 229.00 लाख के सापेक्ष 45.80 लाख, अटवा बरी से बड़ा डांडा के मध्य बेहटा नाले पर पुल व पहुंच मार्ग के लिए 168.16 लाख के सापेक्ष 33,63 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रांथीय खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में इस आशय का पत्र आ गया है। इस मामले में जिलाधिकारी अनुनय झा का कहना है कि पुल पुलिया व पहुंच मार्गों का निर्माण मानकों के अनुसार कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करेंगे कि तय समय से काम शुरू करा दें। ताकि काम पूरा होने पर लोगों को आवागमन में राहत मिले।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हरदोई जिले में कितने पुल और पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे?−
हरदोई जिले में सात छोटे पुल और पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: हरदोई में 11 करोड़ रुपये से बनेंगे सात पुल, दो करोड़ मिले