गोपामऊ-रावल मार्ग बदहाल, विधायक से बनवाने की मांग

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

गोपामऊ से रावल चौराहे तक की जर्जर सड़क स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग विधायक से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गोपामऊ-रावल मार्ग बदहाल, विधायक से बनवाने की मांग

गोपामऊ, संवाददाता। गोपामऊ से रावल चौराहे तक जाने वाली जर्जर सड़क क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। करीब एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं।

लोगों ने स्थानीय विधायक श्याम प्रकाश से मांग की है कि गोपामऊ से रावल तक की सड़क बनवा दीजिए। लोगों के मुताबिक सड़क की बदहाली से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि व्यापार और रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है।नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी नौशाद नदवी ने बताया कि इस संबंध में विधायक श्याम प्रकाश से बातचीत हुई है। विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। लोगों का कहना है कि आश्वासन तो कई बार मिले, लेकिन सड़क की तस्वीर आज तक नहीं बदल सकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।