Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsGangster Act Two Notorious Criminals Arrested in Surasa
दो इनामिया बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दो इनामिया बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

संक्षेप:

Hardoi News - पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। ये आरोपी चोरी और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए...

Oct 16, 2025 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

सुरसा। पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह गिरफ्तारी थाना सुरसा पुलिस की सक्रियता से की गई। ये आरोपी लंबे समय से फरार थे और कई गंभीर अपराधों में शामिल थे। 25 सितंबर को थाना कोतवाली शहर में अभियुक्त मोहित उर्फ लुक्का और विशाल निवासी ग्राम ओमपुरी, थाना कोतवाली देहात सहित चार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। इन पर चोरी और लूट जैसी घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देने का आरोप था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को थाना सुरसा पुलिस ने दोनों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मोहित उर्फ लुक्का के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी और मारपीट के छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, विशाल पर भी कई संगीन धाराओं में तीन मुकदमे चल रहे हैं। उपनिरीक्षक सुरजीत यादव, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार रावत, कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह और कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।