फ्यूजन क्रिकेट सीरीज में ए टीम ने मारी बाजी

Apr 08, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में फ्यूजन इंडोर क्रिकेट स्टेडियम में फ्यूजन क्रिकेट सीरीज का आयोजन हुआ। ए टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सीरीज अपने नाम की, जबकि बी टीम ने एक मैच जीता। अंतिम निर्णायक मैच में ए टीम ने 10 रन से जीत हासिल की। कप्तान लव को 'मैन ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला।

फ्यूजन क्रिकेट सीरीज में ए टीम ने मारी बाजी

हरदोई। फ्यूजन इंडोर क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित फ्यूजन क्रिकेट सीरीज में ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। ए और बी टीम के बीच खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। पहले मैच में ए टीम के कप्तान लव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ए टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बी टीम को 6.4 ओवर में 75 रन पर समेट दिया। जवाब में ए टीम ने लक्ष्य को 5.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरे मैच में बी टीम ने वापसी करते हुए 20 रन से जीत दर्ज की।

इसके बाद निर्णायक तीसरे मैच का टॉस कोच विशाल सिंह ने कराया। इसमें ए टीम ने 10 रन से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया। सीरीज में ए टीम के कप्तान लव के साथ कान्हा, अक्षज, अंश, शारिम और कृष्णा ने अहम भूमिका निभाई। वहीं बी टीम में कप्तान तिरुपति के साथ सारांश, माधव, युवराज, अदीब और विनायक ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. तरु आनंद ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। विजेता ट्रॉफी ए टीम के कप्तान लव को और उपविजेता ट्रॉफी बी टीम के कप्तान तिरुपति को प्रदान की गई। लव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में पीयूष खन्ना, शैलू नवलानी, उत्कर्ष टंडन और अविनाश कपूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।