बघौली में डीजल न मिलने से भटक रहे किसान

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - बघौली में डीजल न मिलने से भटक रहे किसान बघौली में डीजल न मिलने से भटक रहे किसान बघौली में डीजल न मिलने से भटक रहे किसान बघौली में डीजल न मिलने से भटक

बघौली में डीजल न मिलने से भटक रहे किसान

हरदोई। बघौली क्षेत्र में इन दिनों डीजल व पेट्रोल की किल्लत से आमजन और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बघौली चौराहा और आसपास स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल उपलब्ध न होने से लोग मायूस लौट रहे हैं। पटकुइयां गांव निवासी किसान दीपू ने बताया कि खेतों पर चल रहे काम के बीच डीजल न मिलने से बड़ी दिक्कत हो रही है। मजबूरी में उन्हें पिपिया लेकर हरदोई तक जाना पड़ रहा है। इससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। चर्चा है कि कुछ अपने खास चिन्हित लोगों को पेट्रोल पम्प वाले तेल दे रहे हैं।

यह समस्या एक-दो दिन की नहीं बल्कि कई दिनों से बनी हुई है। डीजल न मिलने से खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।