तेल-गैस की किल्लत से किसानों और आमजन में नाराजगी

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

गोपामऊ में किसानों और आम नागरिकों के लिए डीजल और पेट्रोल की किल्लत बढ़ गई है। शादी और गेहूं की कटाई के मौसम में तेल की अनुपलब्धता ने गंभीर समस्या पैदा कर दी है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो चुका है, जबकि रसोई गैस की भी कमी है। कालाबाजारी के चलते स्थिति और बिगड़ रही है।

तेल-गैस की किल्लत से किसानों और आमजन में नाराजगी

गोपामऊ। “साहब, तेल दिलवा दीजिए… कटाई और खदाई में काफी समस्या हो रही है” यह आवाज इस समय क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों की है। पिछले दो-तीन दिनों से नगर व आसपास के इलाके में डीजल-पेट्रोल की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर शादियों का मौसम चल रहा है तो दूसरी ओर गेहूं की कटाई और खेतों की खदाई का काम जोरों पर है। ऐसे में तेल की अनुपलब्धता ने किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। हालत यह है कि कई पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। अपना पेट्रोल पंप के मैनेजर सुबोध मिश्रा के अनुसार, तेल का ऑर्डर दिया जा चुका है और जल्द ही सप्लाई आने की उम्मीद है।

वहीं शाह फिलिंग स्टेशन के मालिक डॉ. फैज खान ने बताया कि शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है, हालांकि जब तक तेल पंप पर नहीं पहुंचता, तब तक निश्चित तौर पर कुछ कहना मुश्किल है। तेल के साथ-साथ रसोई गैस की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। करीब 15 दिनों से सिलेंडर की आपूर्ति बाधित बताई जा रही है। लोगों का आरोप है कि कालाबाजारी के चलते स्थिति और बिगड़ रही है, जबकि खुलेआम 2000 रुपये से अधिक में गैस सिलेंडर ब्लैक में मिल रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।