ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईआज से मनरेगा कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे

आज से मनरेगा कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे

संविदा के नाम पर शारीरिक, मानसिक शोषण और नाममात्र के दिए जा रहे मानदेय को लेकर लंबे समय से संघर्षरत मनरेगा कर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल का मन बनाया है। मनरेगा कर्मियों ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की...

आज से मनरेगा कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईTue, 25 Aug 2020 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

संविदा के नाम पर शारीरिक, मानसिक शोषण और नाममात्र के दिए जा रहे मानदेय को लेकर लंबे समय से संघर्षरत मनरेगा कर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल का मन बनाया है। मनरेगा कर्मियों ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की है। संगठन से जुड़े हुए मनरेगा कर्मियों ने कहा कि उन्हे सरकार की सहानुभूति की आवश्यकता है।

मनरेगा कर्मचारी महासंघ की ओर से कहा गया है कि आज 26 व 27 अगस्त को दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी। मनरेगा संविदा कर्मचारियों ने सीएम को भेजे गए मांग पत्र में मांग की उनकी सभी लंबित मांगो को पूरा किया जाए। कहा विपरीत परिस्थितियों में भी सभी मनरेगा संविदा कर्मचारी मेहनत से योजना को आगे ले जा रहे हैं। इसके बावजूद उनका मानसिक शोषण किया जाता है। कभी संविदा समाप्त करने तो कभी एफआईआर करवाए जाने जैसे दबाव बनाए जाते हैं। ऐसे में सांकेतिक हड़ताल कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। विभागीय मर्यादा को बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई जाएगी। संविदा कर्मचारियों ने बताया वो अपनी हड़ताल से झांरखंड में मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी समर्थन जुटाएंगे। उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया इसके साथ अतुल राय अनुराग मश्रिा आदि साथ रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें