Hardoi News: दो दोस्तों में झगड़ा, एक को टेम्पो से दूसरे ने फेंका

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: पाली में शराब पीने के बाद दो दोस्तों में झगड़ा हुआ। एक दोस्त ने चलते टेम्पो से दूसरे को सड़क पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। चालक टेम्पो लेकर फरार हो गया। प्रमोद को पीएचसी पाली में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

Hardoi News: दो दोस्तों में झगड़ा, एक को टेम्पो से दूसरे ने फेंका

Hardoi News: पाली। शराब पीने के बाद दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। चलते टेम्पो से एक ने दूसरे को सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान युवक गंभीर घायल हो गया। चालक टेम्पो लेकर फरार हो गया। गांव गुजिदेई निवासी प्रमोद मंगलवार को बाजार करने पाली कस्बा आया था। यहां उसे गांव निवासी बड़े भैया मिल गए। वह टेम्पो चलाते हैं। गांव आने के लिए प्रमोद बड़े भैया के टेम्पो में सवार हो गया। प्रमोद ने बताया कि चलने से पहले दोनों लोगों ने शराब पी। गर्रा पुल के पास किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पाली शाहाबाद मार्ग पर अतर्जी मोड़ के पास बड़े भैया ने चलते टेम्पो से प्रमोद को धक्का देकर फेंक दिया।

इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे पीएचसी पाली इलाज के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।