40 दिन बाद भी नहीं लिखा लाखों की ठगी का मुकदमा

40 दिन बाद भी नहीं लिखा लाखों की ठगी का मुकदमा

संक्षेप:

Hardoi News - सवायजपुर में एक निजी कंपनी द्वारा लगभग 400 लोगों से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला 40 दिन बाद भी पुलिस द्वारा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। शातिरों ने गरीबों...

Oct 08, 2025 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

सवायजपुर। निजी कंपनी द्वारा लगभग 400 लोगों से दस लाख से अधिक की ठगी मामले में 40 दिन बीतने के बाद भी सवायजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। लोगों ने एसपी अशोक कुमार मीणा से मामले को संज्ञान में लेकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के रूपापुर में पाली-रूपापुर मार्ग पर मुंडेर निवासी गौतम की दुकान में एक कंपनी खोली गई थी। पाली, लखनऊ, उन्नाव के तीन शातिरों ने गांव गांव जाकर गरीब और अशिक्षित लोगों को समूह के नाम पर 50,000 तक का लोन दिलाने का लालच दिया। कहा कि यदि किसी लाभार्थी के परिवार में कोई बीमार हो जाए तो कंपनी बीमा योजना के तहत 1,500 प्रतिदिन इलाज के लिए देगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पाली निवासी पीड़ित राजू, प्रदीप, गुज़ीदेई के शिशुपाल समेत कई लोगों ने कहा कि सवायजपुर पुलिस का मुकदमा न लिखना मामले को दबाने जैसा प्रतीत होता है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के जांच रूपापुर चौकी इंचार्ज कर रहे हैं। अभी मुकदमा ही दर्ज नहीं किया गया।