जालसाजी में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

जालसाजी में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

संक्षेप:

Hardoi News - सांडी में फर्जी भूमि बैनामा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने सर्वेश से कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कर दो लाख सड़सठ हजार रुपये वसूल किए थे। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

Nov 03, 2025 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

सांडी। कूटरचित अभिलेखों के सहारे खेत का बैनामा कर लाखों रुपये की जालसाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपितों को जेल भेज दिया। यह कार्रवाई दस माह पहले दर्ज मुकदमे के तहत की गई है। गांव पिण्डारी निवासी सर्वेश ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि गांव के ही वीरेंद्र उर्फ धीरेन्द्र, अभय उर्फ भोलूलू, उर्वशी, राधा और राधवेन्द्र ने दो गाटा कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कर उससे दो लाख सड़सठ हजार रुपये वसूल लिए। सर्वेश के अनुसार, उसने डेढ़ लाख रुपये राधा के बैंक खाते में और पचास हजार रुपये राधवेन्द्र के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाद में जांच में सामने आया कि साल 2019 में उर्वशी ने अपने बेटे वीरेंद्र के नाम वही भूमि बैनामा कर दी थी और 2022 में उसी भूमि का बैनामा पिंटू नामक ग्रामीण के पक्ष में किया जा चुका था। वर्तमान में सभी आरोपी सीतापुर जिले के थाना रामकोट के हबीबपुर अहाता कप्तान में रह रहे थे। रविवार को एसआई रीमा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरदोई मार्ग पर ज्ञानपुरवा स्थित शारदा नहर पुल से पांचों आरोपितों वीरेंद्र, राधवेन्द्र, अभय, अभय की पत्नी राधा और उसकी मां उर्वशी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि आरोपितों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।