वन विभाग की टीम के साथ अभद्रता के मामले में विवेचना शुरू
पिहानी में अवैध गूलर के पेड़ कटने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। वहां पर स्थानीय लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की और ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। वन रक्षक और वन दरोगा ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच जहानीखेड़ा पुलिस कर रही है।

पिहानी। अवैध रूप से गूलर का पेड़ कटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ लकड़ी वन रेंज लाते समय रास्ते में अभद्रता की गई। मामले में वन रक्षक विपिन पाल और वन दरोगा आशीष कुमार पाल ने चार पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र यादव को सौंपी गई है। सआदतनगर बीट प्रभारी विपिन पाल व वरी बीट प्रभारी आशीष कुमार पाल ने लालूपुरवा निवासी रामप्रसाद, सिदौरिया निवासी राहुल, महमूदपुर सरैया के जलील अहमद व सवलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया गया है कि लालूपुरवा मजरा महमूदपुर सरैया में एक गूलर अवैध रूप से काटे जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई।
मौके पर मिली ट्रैक्टर ट्राली को गूलर सहित वन रेंज पिहानी लाया जा रहा था। सिदौरिया में सदाकत आरा मशीन के सामने ट्रैक्टर ट्राली को जबरन रोक दिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। ट्रैक्टर ट्राली को मौके से भगा ले गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र यादव ने विवेचना शुरू कर दी है। उनका कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


