
ऊंची सड़क नीचा फुटपाथ दे रहा दुर्घटनाओं को दावत
Hardoi News - पिहानी में यातायात माह के दौरान वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन फुटपाथ की खराब स्थिति के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हरदोई-जहानीखेड़ा मार्ग पर ऊँची सड़क और नीचा फुटपाथ दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, विशेषकर गन्ने के मौसम में। जिम्मेदारों ने अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला है।
पिहानी। यातायात माह चल रहा है, सड़क सुरक्षा के उपाय बताकर वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन वाहन चालकों को संकट में डालते फुटपाथ को दुरुस्त करने के लिए कोई उपाय नही किए जा रहे हैं। बस स्टैंड से लेकर पुलिस चौकी तक कई स्थानों पर ऊंची सड़क और नीचा फुटपाथ वहाँ चालको के लिए आफत बना है। दरअसल हरदोई-जहानीखेड़ा मार्ग पर फुटपाथ दुरुस्त नही है। इसके चलते बारिश और सर्दी के मौसम में लोगों के लिए जोखिम अधिक बढ़ जाता है। धीरज गुप्ता,रामू, विवेक,दिवाकर,शोभित आदि का कहना है कि कस्बे में मुख्य मार्ग पर आवागमन हर समय रहता है।

गन्ने का सीजन शुरू होते ही नगर में जाम की समस्या भी शुरू हो जाती है। ऐसे में फुटपाथ नीचा होने के कारण वाहन चालकों को न सिर्फ असुविधा होती है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी रहती है। सल्लिया तिराहा,बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर सड़क से काफी नीचा फुटपाथ मुसीबत खड़ा करता है। लोगों का कहना है कि रोड पर भीड़ बढ़ने पर अगर कोई वाहन चालक फुटपाथ पर वाहन उतारना चाहे तो उसे दुर्घटना की आशंका रहती है। कोहरे में परेशानी और बढ़ जाती है लेकिन अभी तक जिम्मेदारो ने समस्या का समाधान नही किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


