कभी दूध तो कभी अन्य सामान मिलावटी मिला
शाहाबाद तहसील के उधरनपुर में खाद्य विभाग ने अक्टूबर में मिलावटखोरों के खिलाफ जांच की। 20 लीटर मिलवटी दूध नष्ट किया गया। पनीर, लौज, रबडी के नमूने लिए गए। अन्य क्षेत्रों में खोया, कचरी और मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित किए गए। गुणवत्ता संदिग्ध होने पर 45 बोरे कचरी सीज की गई।

शाहाबाद । शाहाबाद तहसील के उधरनपुर में खाद्य विभाग ने अक्टूबर महीने में मिलावटखोरों के खिलाफ जांच की। सैंपल भरा। मिलवटी होने पर 20 लीटर दूध मौके पर ही नष्ट कराया। उधरनपुर के रहने वाले विकास, रोहित,प्रदीप, अनिल, विवेक के यहां से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर,लौज,रबडी,का नमूना लिया। फरवरी में भटपुरवा लालपालपुर, मंसूर नगर तिराहा (पिहानी), शाहाबाद, कुरसठ व माधौगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खोया, पनीर, कचरी और मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित किए। संडीला स्थित दीपक कचरी उद्योग से कचरी का नमूना लेने के साथ ही गुणवत्ता संदिग्ध होने पर 45 बोरे कचरी सीज की गई। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र में ‘सस्ता बाजार’ नाम से संचालित दुकानों का निरीक्षण कर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट नष्ट कराए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


