Hardoi News: जलभराव से खतरे में स्कूल, कीचड़ से आवागमन मुश्किल
Hardoi News: जलभराव से खतरे में स्कूल, कीचड़ से आवागमन मुश्किलजलभराव से खतरे में स्कूल, कीचड़ से आवागमन मुश्किलजलभराव से खतरे में स्कूल, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बघौली कस्बे स्थित श्री तुलसी आश्रम इंटर कॉलेज में जलभराव के कारण विद्यालय भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विद्यालय के पश्चिम और दक्षिण दिशा में लंबे समय से पानी भरा होने से भवन की नींव तक पानी पहुंच रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव जायसवाल ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। 13 मई को ब्लॉक प्रमुख अहिरोरी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, तीन जुलाई को जिलाधिकारी तथा नौ जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी की मांग की गई।
इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भी पूर्व में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय परिसर के पीछे नाली का गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।


