बाढ़ पूर्व तैयारियां समय से पूर्ण करें: डीएम
हरदोई में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई। उप जिलाधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष और राहत शिविरों की व्यवस्था करने, वृक्षारोपण कराने और मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरदोई। बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत गठित बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बिलग्राम, सवायजपुर और शाहाबाद के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करें। साथ ही नाव, नाविक और गोताखोरों को चिन्हित कर उनके मोबाइल नंबर सहित बुकलेट तैयार कराई जाए। बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करने और बाढ़ पीड़ितों व उनके पशुओं के लिए आश्रय स्थल पहले से चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए।वन
विभाग को नदी किनारों पर कटान रोकने के लिए उपयुक्त वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम तैनात रखने, जबकि पूर्ति विभाग को खाद्यान्न, डीजल व मिट्टी तेल की पर्याप्त उपलब्ध कराएं। पीडब्ल्यूडी को बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग को संभावित रूप से प्रभावित होने वाले विद्यालयों को चिन्हित कर वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था करें। वहीं विद्युत विभाग को बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में भोजन की व्यवस्था कर उसे ग्राम प्रधानों के माध्यम से वितरित कराया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बाढ़ से पहले अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी शारदा नहर उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


