हज जाने की ट्रेनिंग करने जा रहे पांच लोग हादसे में जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - पाली में हज जाने की ट्रेनिंग के लिए जा रहे पांच लोगों की कार निर्माणाधीन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पलटने से दो महिलाओं सहित सभी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पूर्व फौजी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी को पीएचसी पाली में भर्ती कराया गया था।

हज जाने की ट्रेनिंग करने जा रहे पांच लोग हादसे में जख्मी

पाली। हज जाने की ट्रेनिंग करने जा रहे पांच लोगों की कार निर्माणाधीन सड़क पर हादसे का शिकार हो गई। सवार बाल-बाल बच गए। खाई में कार पलटने से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी को पीएचसी पाली में भर्ती कराया। रिटायर फौजी के गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहल्ला बाजार निवासी पूर्व फौजी नजीर अपनी पत्नी तारा बेगम व मोहल्ला बिरहाना निवासी रिटायर एसआई चांद मोहम्मद खां अपनी पत्नी शबाना बेगम और मोहल्ला रामनगर निवासी अलीम खां को दो मई को हज के लिए रवाना होना है। इससे पहले होने वाली ट्रेनिंग के लिए सभी लोग संडीला जा रहे थे।

चांद मोहम्मद ने बताया कि किराए की कार से सभी लोग रविवार सुबह साढ़े छह बजे घर से निकले थे। कार को मोमिन खां चला रहे थे। पाली नकटौरा नहर पटरी मार्ग का निर्माण चल रहा है। सड़क पर गिट्टी फैली है। सहजनपुर गांव के पास सामने से एक बाइक आ रही थी उसे बचाने पर कार अनियंत्रित हो गई। ब्रेक लगाने पर गिट्टी पर टायर स्लीप होने से कार कई बार पलटते हुए सड़क के बाई ओर खाई में जा गिरी। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार के शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। इस दौरान सवार पांचों लोग घायल हो गए। पूर्व फौजी नजीर के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।