Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsFire Destroys Homes in Ranikheda Village Prompt Action by Locals
हरपालपुर में आग से दो घरों की गृहस्थी खाक

हरपालपुर में आग से दो घरों की गृहस्थी खाक

संक्षेप: Hardoi News - हरपालपुर। अज्ञात कारणों से आग लगने से दो घरों में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हैं।कोतवाली क्षेत्र के र

Thu, 16 Oct 2025 12:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरपालपुर। अज्ञात कारणों से आग लगने से दो घरों में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हैं। कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से गांव निवासी श्यामबिहारी के घर में आग लगने घर में रखा छप्पर जलने लगा, जब तक घर में रह रहे श्यामबिहारी के परिजन कुछ जान पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया हैं। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से घर में ई-रिक्शा को बदलने के लिए रखा 50 हजार और मांग वेदी, हार आदि जल गया, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक आग की ऊंची लपटों ने पास के पुन्ना के घर को अपनी चपेट में ले लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आग की चपेट में आने से पुन्ना के घर ने खड़ा ऑटो जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाने का प्रयास शुरू किया तथा घटना की जानकारी पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की टीम को दी। करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। लगभग आधा घंटे बाद सवायजपुर अग्निशमन केंद्र की फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है।