Hardoi News: गांधी भवन सौंदर्यीकरण में बड़ी लापरवाही, गिरेगी गाज

हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News: हरदोई के गांधी भवन के पर्यटन विकास कार्य में गंभीर वित्तीय और तकनीकी अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट में कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी और सरकारी धन का गलत उपयोग उजागर हुआ है। जांच टीम ने रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है और सिफारिश की है कि कार्य सारे मानकों के अनुसार पूरा होने तक दूसरी किश्त न जारी की जाए।

Hardoi News: गांधी भवन सौंदर्यीकरण में बड़ी लापरवाही, गिरेगी गाज

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य में गंभीर वित्तीय और तकनीकी अनियमितताएं सामने आई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तकनीकी समिति की जांच रिपोर्ट में कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी और कागजों पर काम दिखाने की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 50.67 लाख की लागत से गांधी भवन के सौंदर्यीकरण का जिम्मा उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया था। संस्था को पहली किश्त के रूप में 20 लाख भी जारी कर दिए गए थे पर आरोप है कि जिम्मेदारों ने काम में जमकर मनमानी की और सरकारी धन का वारा न्यारा किया। मामले की जांच के निर्देश के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में निर्माण कार्य में कई गंभीर अनियमितताएं मिली। जांच समिति ने पुरे मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दे दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्यवाही की तैयारी है। बहरहाल भुगतान पर रोक लगाने की संस्तुति की गई है। जांच टीम में वित्त एवं लेखाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत व ग्रामीण अभियन्त्रणा और नगर मजिस्ट्रेट शामिल थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि संबंधित अवर अभियंता और कार्यदायी संस्था ने शासकीय कार्यों के प्रति घोर उदासीनता बरती है। समिति ने संस्तुति की है कि जब तक संस्था बिना किसी अतिरिक्त धन के सभी कार्यों को मानकों के अनुरूप ठीक नहीं करती, तब तक दूसरी किश्त न जारी की जाए। लापरवाही के लिए संस्था के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

शेड और सीलिंग में लापरवाही

प्राक्कलन में 595.88 वर्ग मीटर क्षतिग्रस्त एस्बेस्टस शीट शेड को पूरी तरह हटाने का प्रावधान था, लेकिन केवल आंशिक भाग ही बदला गया। पुरानी शीट न हटाने से बारिश का पानी रिसने लगा है। इससे नई बनी फॉल्स सीलिंग अभी से खराब होने लगी है。

सवाल और जवाब

✦गांधी भवन के सौंदर्यीकरण कार्य में कितनी वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं?−
जांच रिपोर्ट में कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी और कागजों पर काम दिखाने की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: गांधी भवन सौंदर्यीकरण में बड़ी लापरवाही, गिरेगी गाज