आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कुतुआपुर गांव के पास हुआ, जहाँ दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ दोनों की मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है।

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो की मौत

हरदोई। हरदोई-बिलग्राम रोड पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कोतवाली शहर क्षेत्र के कुतुआपुर गांव के पास हुआ। दो बाइकें की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद तीन लोग सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो ने दम तोड़ दिया। सुरसा थाना क्षेत्र के गोंडइया गांव निवासी 24 वर्षीय धीरज चौरसिया शहर के लखनऊ चुंगी स्थित ताऊ रामविलास चौरसिया की पान की दुकान पर काम करता था। बुधवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

दूसरी ओर कोतवाली शहर क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा सक्सेना गली निवासी 50 वर्षीय रमेश शर्मा अपनी पत्नी रमाकांती को लेकर सुरसा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुतुआपुर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने धीरज चौरसिया और रमेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमाकांती का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई विजय ने बताया कि धीरज के माता-पिता और भाई-बहन कोई नहीं हैं। वह अपने ताऊ रामविलास के साथ रहता था। उनकी पान की दुकान पर काम करके जीवनयापन कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं रमेश शर्मा हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके परिवार में एक बेटा अनमोल और पांच बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसे की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।