Hardoi News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम की
Hardoi News: कल्याणमल /(हरदोई), संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर गांव में मंगलवार रात जानलेवा हमला में
Hardoi News: कल्याणमल /(हरदोई), संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर गांव में मंगलवार रात जानलेवा हमला में गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बंशीपारा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा सुरेंद्र बाइक से गोड़वा जा रहा था। रावतपुर गांव में शराब ठेके के पीछे छिपे मदारी, ईनामी, बईठू और राजेंद्र ने उसे रास्ते में रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सुरेंद्र को कोथावां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के निजी अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरेंद्र की मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कोथावां-अतरौली मार्ग पर बंशीपारा गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत के तीन दिन बाद भी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और आरोपी खुलेआम घूमते रहे। जाम की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास का प्रयास कर रहे हैं।


