यूरिया की किल्लत से किसान परेशान, मूकदर्शक जिम्मेदार
Hardoi News - टड़ियावां में किसान यूरिया की कमी से परेशान हैं। पीसीएफ और सहकारी समितियों में भंडारण न होने के कारण किसानों को महंगे दामों पर प्राइवेट से यूरिया खरीदनी पड़ रही है। सहकारी समिति के प्रभारी ने बताया कि डिमांड भेजी गई है, लेकिन यूरिया की उपलब्धता का कोई ठोस समय नहीं है।

टड़ियावां। यूरिया की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं। पीसीएफ और सहकारी समितियों पर भंडारण नहीं होने से किसानों को मजबूर होकर प्राइवेट से महंगे दामों में यूरिया खरीदनी पड़ रही है। सहकारी समिति उनौती के प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि उनके यहां से डिमांड भेजा गया पर यूरिया कब आएगी, इसकी जानकारी नहीं। पीसीएफ के प्रभारी नेकराम ने बताया कि शुक्रवार तक स्टॉक उपलब्ध था। एक से दो दिन में वितरण हो जाने के बाद डिमांड भेजा गया है। कस्बे की समिति के सचिव सुरेश राठौर ने बताया कि यूरिया स्टॉक उनके यहां भी शनिवार को खत्म हो गया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने जिले में यूरिया की कमी नहीं होने की बात कही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


