Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsFarmers Struggle with Urea Fertilizer Shortage in Shahabad
शाहाबाद में यूरिया खाद को सुबह चार बजे से लाइन में लगे किसान

शाहाबाद में यूरिया खाद को सुबह चार बजे से लाइन में लगे किसान

संक्षेप:

Hardoi News - शाहाबाद में यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान हैं। इफको किसान सेवा केंद्र पर सुबह से किसानों की लंबी कतारें लगी रही। कई किसान 15 किलोमीटर दूर से आए हैं, लेकिन खाद का स्टॉक कम होने के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्दी खाद की आपूर्ति की मांग की है।

Dec 11, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

शाहाबाद। क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी से परेशान किसानों को गुरुवार सुबह सर्दी में भी लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। शाहाबाद की नवीन गल्ला मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद के लिए लंबी कतारें सुबह चार बजे से लगनी शुरू हो गईं। सिकंदरपुर नरकतरा निवासी दीनदयाल ने बताया कि वहा सुबह चार बजे ही पहुंच गए थे। उनके पीछे रामआसरे, निवासी हुसेपुर लुकमानपुर लाइन में लगे। वहीं हुसेपुर करमाया से आए हसीब लगभग 5 बजे और अबरार 5:30 बजे पहुंचकर कतार में खड़े हो गए। किसानों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन दिनों से खाद नहीं मिल पा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई किसान अपने गांवों से 15 किलोमीटर दूर तक का सफर तय कर इफको किसान सेवा केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन खाद का स्टॉक कम होने के कारण उन्हें अक्सर निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो फसलों पर गंभीर असर पड़ेगा। आवश्यक खाद न मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है और किसान चिंता में हैं। ग्रामीण किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें बार-बार केंद्र के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी फसलें समय पर खाद प्राप्त कर सकें।