ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईसेंटर से धान की ट्रॉलियां वापस होने पर भड़के किसान

सेंटर से धान की ट्रॉलियां वापस होने पर भड़के किसान

धान खरीद सेंटरों पर संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। धान की ट्रॉलियां वापस होने पर आक्रोशित किसानों ने शनिवार को किसान नेताओं के साथ मिलकर तहसीलदार मूसाराम थारू को ज्ञापन सौंपा। सोमवार...

सेंटर से धान की ट्रॉलियां वापस होने पर भड़के किसान
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईSat, 24 Oct 2020 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

धान खरीद सेंटरों पर संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। धान की ट्रॉलियां वापस होने पर आक्रोशित किसानों ने शनिवार को किसान नेताओं के साथ मिलकर तहसीलदार मूसाराम थारू को ज्ञापन सौंपा। सोमवार तक समस्या के समाधान का अल्टीमेटम दिया।

तहसील क्षेत्र के पलिया व मिरगावां सेंटर के संचालकों पर आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) लोकतांत्रिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू के साथ सैकड़ों किसानों ने तहसील में प्रदर्शन कर धान न खरीदने का आरोप लगाकर ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि किसानों के साथ केंद्रों पर केंद्र संचालक मनमानी के साथ अभद्रता करते हैं। धान में नमी, कूड़ा आदि कमी बताकर वापस किया जा रहा है। इससे किसानों में रोष है। सोमवार तक स्थित में सुधार नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय के सामने धान की ट्रॉलियां लौटने को विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। किसान सरदवीर निवासी सुभौआपुर, हैप्पी, हरजिंदर निवासी रोशनपुर ने बताया कि जब वो पलिया सेंटर पर धान लेकर गए तो तिरपाल न होने की बात कहकर अगले दिन आने को कहा गया। वहीं इन किसानों ने जैसे-तैसे 1200 रुपए की तिरपाल लाए। सेंटर संचालक द्वारा धान में कूड़ा बताकर पंखा लगवाने को कहा तो किसानों से कह दिया कि पंखे का साफ्ट टूट गया। किसानों ने साफ्ट की भी व्यवस्था की तो नमी बताकर वापस कर दिया गया। किसानों ने अपने साथ हो रही नाइंसाफी की दास्तान किसान संघ के नेताओं से अवगत कराते हुए तहसील में आ पहुंचे। धर्मेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह राजन, अनुभव तिवारी, मुन्ना खान, शिवा यादव, प्रमोद यादव आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें